फिरोजाबादलीक्स…बुलेटरानी…तेज रफ्तार बुलेट पर किए खतरनाक स्टंट. 22 हजार का कटा चालान, बाइक भी सीज…थाने बुलवाकर लिखवाया माफीनामा
फिरोजाबाद में एक युवती को बुलेट पर खतरनाक स्ंट करना महंगा पड़ गया. थाना बसई मोहम्मदपुर के ईंधोनपुल पर किए गए इस स्टंट का वीडियो सामने आया है जिसमें युवती बुलेट पर खतरनाक तरह से स्टंट कर रही हे. इस पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस बाइग का पता लगाया.
यह बाइक लाइनार थाने के रहने वाले एक व्यक्ति् की निकली. पुलिस ने बाइक मालिक से थाने में माफीनामा लिखवाया. इसके बाद बाइक का 22 हजार रुपये का चालान भी किया. यही नहीं एमबी एक्ट के तहत बाइक को सीज कर दिया गया है. एसपी सिटी व यातायात के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुए खतरनाक स्टंट के वीडियो पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है.