आगरालीक्स…Agra News : आगरा में मिसकॉल से दोस्ती के बाद अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर युवती शादीशुदा ब्वायफ्रेंड से मिलने आगरा आ गई। ( Agra News : Woman left family to live with married man in Agra#Agra )
आगरा का रहने वाला 30 साल का युवक शादीशुदा है वह दिल्ली में हलवाई का काम करता था। तभी एक महिला की मिसकॉल आई, इसके बाद युवक की उस महिला से बात होने लगी, महिला इलाहाबाद की रहने वाली थी और शादीशुदा है। युवक भी शादीशुदा है। दोनों के बीच सात महीने से फोन पर बात हो रही थी, युवती के दो बच्चे हैं।
दिल्ली पहुंच गई युवती
युवक दिल्ली में रह रहा था, एक अप्रैल को युवती उससे मिलने के लिए अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर दिल्ली पहुंच गई। युवक अपने साथ युवती को अपने घर ले आया। जब परिजनों को पता चला तो वे दोनों को अपने साथ लेकर थाने पहुंच गए। महिला युवक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है।
( Internet Photo)