Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News : TCS Manager Manav Sharma wife Nitika & Father in Law arrested, Nikita knows what happen on 23rd Feb. #Agra
बिगलीक्स

Agra News : TCS Manager Manav Sharma wife Nitika & Father in Law arrested, Nikita knows what happen on 23rd Feb. #Agra

373

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के चर्चित टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड में पत्नी निकिता और ससुर अरेस्ट, निकिता जानती है उस दिन ऐसा क्या हुआ, वीडियो में मानव ने कहा था द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन, वायरल वीडियो। ( Agra News : TCS Manager Manav Sharma wife Nitika & Father in Law arrested, Nikita knows what happen on 23rd Feb. #Agra)


आगरा के डिफेंस कॉलोनी सदर के रहने वाले 29 साल के मानव शर्मा मुंबई में टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर थे, 30 जनवरी 2024 को बरहन की रहने वाली निकिता शर्मा से मानव शर्मा की शादी हुई थी। मानव शर्मा पत्नी निकिता शर्मा के साथ मुंबई में रह रहे थे, 23 फरवरी को पत्नी निकिता को लेकर आगरा लौटे अपने घर डिफेंस कॉलोनी से बरहन गए और निकिता को उसके मायके छोड़कर आ गए। 24 फरवरी को मानव शर्मा का अपने घर पर फांसी के फंदे पर शव लटका मिला था। तीन दिन बाद जब मानव शर्मा का मोबाइल उनकी बहन आकांक्षा शर्मा ने अनलॉक किया तो उसमें सुसाइड करने से पहले का वीडियो मिला। इसमें मानव शर्मा के गले में फंदा लटका हुआ था और वह अपनी पत्नी निकिता शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी सुसाइड के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इस मामले में एयरफोर्स ​से रिटायर मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा ने थाना सदर में आत्महत्या के लिए दुष्प्रे​रित करते के आरोप में पत्नी निकिता शर्मा, ससुर न्रपेंद्र शर्मा, सास और दो साली पर मुकदमा दर्ज कराया था।
40​ दिन बाद पुलिस ने निकिता शर्मा और ससुर को किया अरेस्ट
इस मामले में हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली, निकिता शर्मा की तरफ से भी एक याचिका दायर की गई है उस पर सुनवाई होनी है। इससे पहले पुलिस ने निकिता शर्मा की मां और एक बहन को होली से पहले अरेस्ट कर लिया था। मगर, निकिता शर्मा और न्रपेंद्र शर्मा फरार चल रहे थे उनके गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ ही पुलिस ने 10 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।


अहमदाबाद से दोनों को किया अरेस्ट
पुलिस को निकिता शर्मा और उनके पिता न्रपेंद्र शर्मा के अहमदाबाद में होने की जानकारी मिली थी। अहमदाबाद में न्रपेंद्र के दोस्त रहते हैं दोनों उसी के पास थे। पुलिस की टीम अहमदाबाद गई और वहां से निकिता और न्रपेंद्र को अरेस्ट कर लिया। उन्हें पुलिस आगरा लेकर आ रही है, शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस निकिता से भी पूछताछ करेगी,23 फरवरी को ऐसा क्या हुआ कि मानव शर्मा ने सुसाइड कर ली।

नए साल पर फोन और प्रिया जैन के इंस्टाग्राम से आया मैसेज
मानव शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी, नए साल पर 2025 में मानव शर्मा के पास बरहन की रहने वाली एक महिला ने फोन कर कहा कि वह निकिता की बहन को समझाए, इसके बाद प्रिया जैन नाम की महिला के इंस्टाग्राम से मानव शर्मा के पास मैसेज आया। इसमें निकिता शर्मा के बाद में कुछ ऐसी जानकारी दी गईं जिससे मानव शर्मा परेशान हो गया। इसके बाद मानव शर्मा के मा​ता पिता भी मुंबई गए और दोनों को समझाया कहा कि कुछ दिन में सब सामान्य हो जाएगा।


सुसाइड से पहले वीडियो में कहा, प्लीज मर्दों की सोचो, बिचारे अकेले हैं
मानव शर्मा 23 फरवरी को निकिता को बरहन छोड़कर आए थे, सुसाइड करने से पहले मानव शर्मा की निकिता से व्हाटस एप पर बात हुई, वीडियो कॉल भी की। सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में मानव शर्मा कह रहा था कि दोस्तो प्लीज मर्दों की सोचो, बिचारे अकेले हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!