आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर में 12 अप्रैल को मनाया जाएगा हनुमंत जन्मोत्सव. कल रामनवमी से आयोजन. दोपहर 12 बजे महाआरती…
आगरा के लंगड़े की चौकी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में 12 अप्रैल को हनुमंत जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. यह आयोजन 10 दिवसीय होगा. रामनवमी से 52वीं वार्षिक श्रीमद् भागवत सप्ताह बद्रीनाथ धाम से पधारे आचार्य गुरु हिमांशु धर् शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से रोजाना दोपहर 2:00 बजे से 5बजे तक की जाएगी. 12 अप्रैल को हनुमान जी का जन्म उत्सव भऐ प्रकट कृपाला के रूप में मनाया जाएगा. सुबह से मंदिर में अनेक आयोजन होंगे. शहनाई वादन सुधीर बैंड द्वारा, भजन शाम को किशोर बैंड द्वारा व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान हनुमान जी का और सभी दरबारो का भव्य फूल बंगला सजेगा. छप्पन भोग लगाए जाएंगे. पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा. मंदिर परिसर में विद्युत रोशनी सड़क पर आकर्षण लाइटिंग जन्मोत्सव का समापन 14 अप्रैल को गंगा लहरी हवन यज्ञ ब्रह्म भोज आदि के द्वारा संपन्न होगा. रामनवमी पर प्रमुख महंत डोरी दास उपाध्याय के द्वारा दीप जलाकर हनुमान जी के जन्म उत्सव की शुरुआत करेंगे. रामनवमी राम जी के जन्म उत्सव पर दोपहर 12:00 बजे महा आरती होगी प्रसाद वितरण किया जाएगा सारी व्यवस्थाएं महंत गोविंद गुरु गोपाल गुरु गोपी गुरु संभालेंगे.