आगरालीक्स…आगरा के श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) की सत्र 2025-27 की कार्यकारिणी घोषित. 8 व 9 मई को होगा 21वां विशाल सामुहिक एकादशी उद्यापन
आगरा के श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) की सत्र 2025-27 की प्रथम बैठक राम नवमी के शुभ अवसर पर कमला नगर स्थित समिति सदस्य के निज निवास B-513 आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से चुनी गई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही 8 व 9 मई को कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में होने वाले 21वाँ विशाल सामुहिक एकादशी उद्यापन एवं 12 अप्रेल को हनुमान जन्मोत्सव और निकट अक्षय तृतिया के शुभ अवसर पर सत्तू वितरण करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता नीरज अग्रवाल ने की और संचालन महामंत्री प्रदीप मित्तल ने किया। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बैठक की शुरूआत में सर्वप्रथम कार्यकारिणी की घोषणा कर पद वितरित किये। इसमें क्रमश: कुसुम बंसल, राजकुमार अग्रवाल और रामप्रकाश अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया तो वहीं, डॉ. रामानुज भारद्वाज को उप-महामंत्री बनाया गया है। साथ ही समिति के विभिन्न आयोजनों के लिए दीपेश अग्रवाल को मुख्य संयोजक और सुमन शर्मा को उत्सव मंत्री का पद दिया गया। वहीं, अंकित अग्रवाल और रूपेश अग्रवाल को मीडिया प्रभारी का पदभार सौंपा गया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, कुसुम बंसल, डॉ रामानुज भारद्वाज, सुमन शर्मा, विकास बंसल लड्डू भाई, मनोज अग्रवाल, विशाल मित्तल, संदीप मित्तल राकेश कुमार सिंघल सुरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभुदायल सिंह, बनवारीलाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।