मथुरालीक्स..मथुरा के इस्कॉन मंदिर में मनाया गया 50वां स्थापना दिवस. हरिनाम संकीर्तन के साथ भगवान का किया गया पंचामृत अभिषेक
वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर पर श्रीराम नवमी पर्व एवं मंदिर का 50 वां स्थापना दिवस विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य मनाया गया। मंदिर में हरिनाम संकीर्तन एवं रामायण की चौपाई गायन के मध्य भगवान श्रीराम की विग्रह का पंचामृत अभिषेक किया।
अध्यक्ष ने बताया कि भगवान श्रीराम हम सभी के आदर्श हैं। हमें उनके जीवन चरित्र को आत्मसात करते हुए मर्यादापूर्ण जीवन का अनुपालन करना चाहिए। बताया कि इस्कॉन की स्थापना श्रील एसी भक्ति वेदांत प्रभुपाद महाराज द्वारा 50 वर्ष पूर्व की गई थी। जिसके माध्यम से उन्होंने विश्व भर में श्रीकृष्ण नाम की अलख जगाई जो आज संसार में वटवृक्ष के रुप में फल फूल रहा है। इससे पूर्व रामनवमी पर भगवान श्रीराम की विग्रह का देश-विदेश से आए भक्तों द्वारा वेदमंत्रोच्चारण एवं हरिनाम संकीर्तन के मध्य पंचामृत महाभिषेक किया एवं मंगला आरती का आयोजन किया गया।