आगरालीक्स…आगरा में डेढ़ महीने बाद एक फोन ऑन होता है और खुलता है मर्डर का सनसनीखेज राज. डेढ़ महीने पहले प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया था ये काम
आगरा में एक फोन के आॅन होन के बाद मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी का दबाव डालने पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके शव को सूखे कुएं में फेंक दिया था और ऊपर से मिट्टी डाल दी थी लेकिन महिला का फोन डेढ़ महीने बाद जैसे ही आन हुआ तो हत्यारा प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में आ गया और उसने मर्डर का खुलासा किया. पुलिस ने महिला का शव कुएं से बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को थाना ताजगंज में एक महिला लापता हो गई थी. महिला के परिजनों ने उसके पति पर आरोप लगाते हुए घर से निकाल देने की रिपोर्ट लिखाई थी. पुलिस महिला को तलाश कर रही थी और उसके फोन को भी सर्विलांस पर लगा दिया था. लेकिन डेढ़ माह बाद जैसे ही उसका मोबाइल नंबर खुला तो पुलिस को हत्या की साजिश समझ आई. पुलिनस ने महिला के प्रेमी ग्राम नौबरी में रहने वाले भीमसेन को अरेस्ट किया. पहले तो भीमसेन ने अनभिज्ञता जाहिर की लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सारे राज उगल दिए.
शादी का बना रही थी दबाव
भीमसेन ने बताया कि महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके पास आ गई थी और उस पर शादी का दबाव बना रही थी. कई दिन तो उसे समझाया लेकिन जब वह नहीं मानी तो 15 मार्च को उसने महिला की हत्या कर दी और शव को गांव के पास एक सूखे कुंए में फेंक दिया और उसके ऊपर मिट्टी डाल दी. पुलिस ने भीमसेन की निशानदेही पर शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को जेल भेजा है.