आगरालीक्स…Agra News : आगरा में लू के प्रकोप को देखते हुए हीट वेव आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए। ( Agra News : Heat wave isolation wards in CHC in Agra #Agra )
गर्मी के प्रकोप को देखते हुए समस्त संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया, कि लू प्रकोप के प्रभाव को कम करने के लिए निःशुल्क प्याऊ कि व्यवस्था, स्थान-स्थान पर वाटर कूलर का प्रबंधन, छांव प्रदान ओआरएस कार्नर इत्यादि कि व्यवस्था किये जायें साथ ही स्वास्थ्य विभाग में आशा, एवं एएनएम की सहायता से ओआरएस का पैकेट का घर घर अत्याधिक वितरण किया जाये तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों तथा कर्मियों का उपयुक्त प्रशिक्षण किया जाय, जिससे कि हीट वेव संबंधित बीमारियों का तत्काल पहचान करते हुए प्रभावित का राहत स्वरूप इलाज किया जाये। बैठक में यह भी निर्देश दिए गये कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आइस पैक, ओ0आर0एस0 पैकेट इत्यादि कि पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाय, जिला अस्पताल/ महिला अस्पताल एवं समस्त पीएचसी, सीएचसी इत्यादि पर हीट वेव आईसोलेशन वार्ड बना लिया जाय तथा सभी की सूची उपलब्ध करा लिया जाए, साथ ही पर्यटन-नगर पालिका तथा परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैंड-मंदिर-धार्मिक स्थल एवं रेलवे स्टेशन इत्यादि परिसरों में छाँव घर एवं प्याऊ कि व्यवस्था करने, शिक्षा विभाग द्वारा हीट वेव कि मौसम संबंधित चेतावनी के अनुसार स्कूल के समय में बदलाव करने एवं स्कूलों में बाहरी फील्ड कि गतिविधियों को रोकने तथा स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेय जल इत्यादि कि व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।