आगरालीक्स…Agra News : आगरा से युवक को नर्स के साथ रेप करने के आरोप में किया गया अरेस्ट। ( Agra News : Man arrested for molesting Nurse#Agra)
आगरा के सैंया का रहने वाले राप्रकाश की पांच महीने पहले कुशीनगर निवासी युवती से जान पहचान हुई। युवती लखनऊ के एक अस्पताल में नर्स है। युवती का आरोप है कि राम प्रकाश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह युवती को अपने साथ गांव ले आया।
शादीशुदा था युवक, करने लगा प्रताड़ित
गांव आने पर युवती को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि गांव आने के बाद राम प्रकाश उसको प्रताड़ित करने लगा जब उससे शादी करने के लिए कहा तो उसका आधार कार्ड और फोन छीन लिया। युवती ने थाना सैंया में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।