आगरालीक्स…Agra News : आगरालीक्स आगरा की शाही जामा मस्जिद परिसर में जानवर का कटा सिर बैग में रखा मिला, सुलहकुल की नगरी में माहौल खराब करने की साजिश, दोपहर 12 बजे आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
( Agra News : Animal head found in Shahi Jama Masjid campus in Agra, Police alert)
आगरा की शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार सुबह नमाज पढ़ने के लिए लोग पहुंचे, जामा मस्जिद परिसर में जानवर का कटा सिर पड़ा हुआ था इसे देख लोग आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स शाही जामा मस्जिद में पहुंच गया।
सीसीटीवी से की जा रही तलाश, चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए
सीसीटीवी की जांच की जा रही है, इसमें गुरुवार रात को चार संदिग्ध युवक बैग लेकर शाही जामा मस्जिद में दिखाई दे रहे हैं इसमें से तीन युवक इधर उधर खड़े रहे और एक युवक जिसके हाथ में बैग था वह एक जगह जाकर बैठ गया। कुछ देर बैठने के बाद बैग को छोड़कर चला गया इसी बैग में कटा हुआ सिर रखा हुआ था।
पुलिस फोर्स पहुंचा, युवक की तलाश
डीसीपी सिटी सोनम कुमार सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया है, सीसीटीवी की मदद से बैग लेकर पहुंचे युवक की तलाश की जा रही है। युवक को चिन्हित कर लिया गया है, 20 घंटे पहले बैग रखे जाने की आशंका है।
जुमे की नमाज, सोशल मीडिया पर नजर
आज जुमे की नमाज भी है इसे देखते हुए पुलिस फोर्स एलर्ट है सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। जिससे माहौल खराब ना हो।
पुलिस ने किया अरेस्ट
डीसीपी सिटी सोनम कुमार के निर्देशन में पुलिस टीमों ने जांच की, इसके बाद मंटोला के रहने वाले नजीरुद्दीन को अरेस्ट कर लिया, सीसीटीवी के आधार पर नजीरुद्दीन को अरेस्ट किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
100 पुलिस कर्मियों की टीम लगाई
शुक्रवार को जुमे की नमाज होनी थी इससे पहले सुबह आठ बजे शाही जामा मस्जिद में जानवर का कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस फोर्स तैनात किया गया। 100 पुलिस कर्मियों की टीम लगाई गई। सीसीटीवी चेक किए गए इसके बाद पुलिस की टीमों ने जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में गुरुवार दोपहर 11.30 बजे बैग लेकर जाते हुए युवक दिखाई दिया।
इस तरह पकड़ा गया नजीरुद्दीन
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी स्कूटी का पता चला, स्कूटी कहां से आई थी इसे देखा गया था, इसके बाद उस दुकान तक पहुंच गया जहां से मांस का टुकड़ा खरीदा था उससे पूछताछ के बाद मंटोला निवासी नजीरुद्दीन को अरेस्ट कर लिया गया उसने ऐसा क्यों किया इसके लिए पुलिस टीमें पूछताछ में जुटी हैं।