आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स स्कूल के बाहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद हंगामा. अधिकारी की कार के चालक ने महिला को जड़ा थप्पड़, जमकर हुई हाथापाई
आगरा के सेंट पीटर्स स्कूल के बाहर छुट्टी होने के बाद दो अभिभावकों के बीच जमकर हाथपाई हो गई. काफी देर तक हंगामा चलता रहा. आरोप है कि एक अधिकारी की गाड़ी के चालक ने महिला को थप्पड़ मार दिया जिसके बाद यह बवाल हुआ. हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह मामला शांत कराया.
कार पार्किंग को लेकर विवाद
सेंट पीटर्स स्कूल में शुक्रवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होनी थी. ऐसे में कार पार्किंग में एक कार आकर रुकी जिस पर एक अधिकारी का पद लिखा हुआ था. इस कार में बैठे अभिभावक का दूसरे अभिभावक के साथ झगड़ा हो गया. आरोप है कि कार के चालक ने महिला को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद मामला बिगड़ गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.