आगरालीक्स…अपनी लव स्टोरी से चर्चा में आए सास—दामाद पहुंचे पुलिस के पास. सास बोली—अब अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना है, वो ही मेरा सबकुछ…पति और बेटी के लिए कही चौंकाने वाली बात
अलीगढ़ की महिला और उसके होने वाले दामाद की लव स्टोरी खासी चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर इन दोनेां की लव स्टोरी के चर्चे हैं और इस पर जमकर मीम्स बन रहे हैं और कमेंट आ रहे हैं. छह अप्रैल से फरार सास और दामाद आज बुधवार को दादों थाने पहुंचे और अपनी बात पुलिस के पास रखी. अब दादों पुलिस मडराक थाना पुलिस से संपर्क कर दोनों को उन्हें सौंप देगी.राहुल ही मेरा जीवन: सपना
पूछताछ में महिला सपना ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था. उसने पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें भी पति की बताईं और कहा कि वह अब अपना जीवन राहुल के साथ ही बिताना चाहती है. महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी रहाुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी. इसी बात पर बेटी भी तरह—तरह के आरोप लगाती थी. इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था.
बिहार गए थे दोनों, पुलिस ढूंढ रही थी उत्तराखंड में
साथ ही प्रेमी रहाुल ने बताया कि अप्रैल में सपना अलीगढ़ से चलकर कासगंज पहुंची थी. इसके बाद हम लोग बस में सवार होकर बरेली पहुंचे. इसके बाद बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे. दो दिन पहले मोबाइल खोल कर देखा तो सोशल मीडिया पर हम लोगों के चर्चा हो रहे थे. इसी को देख्तो हुए हम लोग पहले दिल्ली पहुंचे और यहां से बस में बैठकर आए और राया कट पर उतरकर वहां से किराए पर गाड़ी लेकर थाने पहुंचे गए. उन्होंने ये भी बताया कि बिहार होते हुए हम नेपाल पहुंच गए थे और पुलिस उन्हें उततराखंड में तलाश करती रही.
सपना की बेटी से राहुल की शादी 16 अप्रैल यानी आज होनी थी लेकिन महिला शादी से पहले ही अपने होने वाले दामाद के साथ घर से नकदी, जेवरात लेकर गायब हो गई.