Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: 150 women were honored in Durga Shakti Samman ceremony in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: 150 women were honored in Durga Shakti Samman ceremony in Agra…#agranews

410

आगरालीक्स…आगरा में शक्ति, बुद्धि और लक्ष्मी स्वरूपा 150 महिलाओं का सम्मान कर किया नमन. कोई मयूरी चलाती है तो कोई पेट्रोल पंप पर काम कर अपने परिवार को संभाल रही…

शक्ति, बुद्धि और लक्ष्मी स्वरूपा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही लगभग 150 महिलाओं को आज स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। अग्रवाल संगठन रामबाग द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वॉटर वर्क्स चौराहा स्थित अतिथि वन में दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश चंद गर्ग, विशिष्ठ अतिथि बीजेपी महानगर अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, राजेश कुमार अग्रवाल, शकुन बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संगठन अध्यक्ष निशा सिंघल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बेहतर काम के लिए मिला सम्मान और बेहतर करने की ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए घर में काम कर अपने पति का सहयोग करने वाली महिलाओं से लेकर शिक्षा, सेवा, व्यापार, पैट्रोल पम्प पर पैट्रोल भरने का काम करने वाली (लवली, पूजा, आरती), मयूरी चलाकर (सुनीता, लक्ष्मी, मीरा, पुष्पा, गीता, विमला) अपने पति सहयोग करने वाली लगभग 150 महिलाओं को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही सुखदेवी भदौरिया को सम्मानित करते हुए रामकुमार गुप्ता ने कहा कि सम्मान वह अनमोल रत्न है और हमेशा आपको सकारात्मक करने की प्रेणना देता है। इस अवसर पर संगठन की महिलाओं व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें माता रानी के नौ स्वरूप, सियाराम के स्वरूप बनकर पहुंचे बच्चों की प्रस्तुति ने सभी के मन को भक्ति से भर दिया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सरस्वती वंदना व अंत में राम परिवार के स्वरूपों की आरती प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से लंगड़े की चौकी के महन्त गोपी गुरु, अरुणा, अनुष्का, प्रीति, अलका, माला, रमा, रिंकी, चंचल, लता, शशि, रेखा, पूजा, ममता, चंचल, अंजली, ज्ह्नावी, गुंजन, शिवानी, स्वाती, रेनू, गीता, सोनिया, शकुन्तला, नेहा पिंकी, शैफाली, शालू, सुनीता, आरती कीर्ति, ग्रीष्मा, वर्षा आदि उपस्थित थीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Distribution of 100 kg of medicinal kheer Prasad of Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में शरद पूर्णिमा की धवली चांदनी रात में अमृत तुल्य बनी...

आगरा

Agra News: The Governor is arriving in Agra tomorrow. She will stay for two days and will attend this university event

आगरालीक्स…आगरा में कल आ रही हैं राज्यपाल. दो दिन रहेंगी. यूनिवर्सिटी के...

error: Content is protected !!