आगरालीक्स…आगरा में गायों की देखभाल के लिए रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ने SPCA गौशाला को 3.66 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की…
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दयालबाग़ स्तिथ SPCA गौशाला को वहां निवासरत निराश्रित गौवंशों की देखभाल एवं चारे हेतु 3.66 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। यह धनराशि क्लब के सदस्यों द्वारा गौसेवा जैसे पुनीत कार्य हेतु एकत्र की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नीरव निमेष अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। गौशाला में चल रही गौसेवा को देखकर वे अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने अपनी ओर से भी 21,000 रुपये का योगदान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गाय का दूध पोषण से भरपूर होता है, वहीं गोमूत्र व गोबर औषधीय गुणों से युक्त होते हैं, जो जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा उत्पादन में उपयोगी हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से गाय को 'माता' का दर्जा प्राप्त है, जिसमें 33 कोटि देवताओं का वास माना जाता है।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है। यदि समाज में गायों की उचित देखभाल और संरक्षण किया जाए, तो यह मानवता व पर्यावरण दोनों के लिए वरदान सिद्ध हो सकती है। उन्होंने गौशाला प्रबंधन को इस सेवा कार्य के लिए साधुवाद दिया।
कार्यक्रम के अंत में क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन राजेश जैन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन आशुतोष कुमार तथा क्लब के कई सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनमें रोटेरियन राम सरन मित्तल, सुरेंद्र कुमार जैन, शांति स्वरूप गोयल, विवेक मोहन अग्रवाल, विनोद गुप्ता, विष्णु सरन महरा, मुकेश चतुर्वेदी, दीनदयाल अग्रवाल, उदित बंसल, तूलिका बंसल व मनोज आर कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।