आगरालीक्स …Agra News : आगरा में इस बार जनकपुरी कहां सजेगी, 15 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। देखें पिछले 23 सालों में आगरा में कहां कहां जनपुरी सजाई गई। आपके क्षेत्र में कब जनकपुरी आयोजन हुआ। ( Agra News : Proposal for Janakpuri 2025 till 15th May 2025#Agra )
आगरा में हर वर्ष सितंबर में रामलीला मंचन, राम बारात और जनकपुरी सजाई जाती है। इसके लिए हर बार अलग क्षेत्र चुना जाता है। पिछले साल यानी 2024 में शाहगंज के कोठी मीना बाजार में जनकपुरी सजाई गई थी। इस बार 2025 में जनकपुरी कहां सजाई जाएगी इसके लिए आगरा किला के सामने स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में श्रीरामलीला कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल के साथ ही सदस्यों ने रामलीला, रामबारात और जनकपुरी आयोजन को लेकर चर्चा की।
15 मई तक कर सकते हैं आवेदन
जनकपुरी आयोजन के लिए 15 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं, अभी तक आधा दर्जन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जून में जनकपुरी आयोजन स्थल की घोषणा की जाएगी।
आगरा में साल 2000 से सजी जनकपुरी