आगरालीक्स…आगरा में हीट वेव का अलर्ट जारी. तीन दिन भीषण गर्मी बरपा सकती है कहर…जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान और आज का तापमान
आगरा में मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक तीन दिन दोपहर के समय हीट वेव्स चलेंगी. ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को इस गर्मी से बचाव जरूरी है. इन तीन दिनों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से लगभग दो डिग्री सेल्सियस अधिक है तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 20/04/25) 40.6
Departure from Normal(oC) 1.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/04/25) 24.4
Departure from Normal(oC) 1.7