आगरालीक्स…Agra News : आगरा में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कल ताजमहल का दीदार करेंगे। ताजमहल सुबह से पर्यटकों के लिए बंद रहेगा, कड़ा सुरक्षा घेरा। ( Agra News : US President JD Vance Visit Taj Mahal with Family tomorrow, Taj Mahal closed for tourist during visit#Agra )
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपने परिवार के साथ 23 अप्रैल को ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आ रहे हैं. सुबह सात बजे जयपुर से जेम्स वेंस आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे. वीवीआईपी विजिट को ध्यान में रखते हुए सुबह 7 बजे से ही ताजमहल को आम पर्यटकों के लिएबंद कर दिया जाएगा. न तो टिकट विंडो खुलेंगी और न ही किसी को गेट के पास तक आने दिया जाएगा. उनके ताजमहल देखने के बाद ही पर्यटकों के लिए टिकट विंडो खोली जाएंगी।
स्कूल के बच्चे करेंगे स्वागत
उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए रूट पर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों तथा स्थानीय बृज लोक संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य, संगीत, ड्रम वादन आदि के कार्यक्रम सांस्कृतिक कलाकारों,स्कूल ग्रुप तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, अमेरिका तथा भारत के फ्लैग प्रदर्शित किए जाएंगे.
सीएम योगी करेंगे अगवानी
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी एयरपोर्ट पर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ अमेरिका का स्वागत करेंगे. मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर सुरक्षा, संभावित रूट, सौंदर्यीकरण आदि के कार्य नोडल अधिकारी नामित कर ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए.