आगरालीक्स…आगरा में सुहागरात से पहले दुल्हन फरार. 60 हजार कैश और कपड़े भी ले गई…
आगरा में शादी के बाद एक दुल्हन के फरार होने के मामला सामने आया है. फतेहपुर सीकरी में दुल्हन ने अपने परिवार के साथ मिलकर दूल्हे को चूना लगा दिया. सुहागरात से पहले दुल्हन 60 हजार कैश और महंगे कपड़े लेकर गायब हो गई. रात को उसकी मां भी गायब हो गई. पीड़ित दूल्हा पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.जानें क्या है मामला
फतेहपुर सीकरी के रहने वाले एक युवक ने बनारस के मटियाल गांव की रहने वाली युवती माला से 20 अप्रैल को शादी की थी. शादी में दुल्हन की मां, भाई और बिचौलिया जितेंद्र भी मौजूद थे. रात को करीब साढ़े नौ बजे दूल्हा रिश्तेदारों के साथ बाजार से सामान ले गया तभी मौका पाकर दुल्हन अपने भाई और बिचौलिये के साथ मिलकर 60 हाजर कैश और कपड़े लेकर फरार हो गई.