आगरालीक्स…आगरा के डॉ. एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में मनाया पृथ्वी दिवस. पर्यावरण की रक्षा करने का लिया संकल्प
डॉ एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, आगरा के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत पृथ्वी दिवस 2025 बड़े उत्साह के साथ मनाया जिसमें शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार प्रकट किये।कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमिक निदेशक व सभी विभागाध्यक्षों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्थान के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने छात्र छात्राओं को पृथ्वी दिवस की शुभकामनायें देते हुए अपने संदेश में कहा कि पृथ्वी व पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का मौलिक कर्तव्य है। हम सभी को समाज के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता है के लिए प्रोत्साहित किया। निदेशक अकादमिक डॅा विक्रांत शास्त्री ने हील द अर्थ विषय पर सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया। निदेशक प्रशासनिक डॉ एके गोयल ने सभी को अपनी शुभकामनायें प्रेषित कीं। विभागाध्यक्ष डॉ प्रवल प्रताप सिंह, डॉ जाग्रति त्यागी, डॉ नितेश वर्मा, उर्वशी राना, सीमा धींगरा ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नीतू सिंह ने किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हितेश, दुर्गेश, भानवी, रोहिणी, आर्यन, पुष्पेन्द्र, अर्जुन और विशाल ने पृथ्वी की व्यथा को वक्त किया। आर्यन, अर्जुन, आयुष और युवराज ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरित किये गए। कार्यक्रम के उपरांत समस्त शिक्षकों व छात्र छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में समस्त विभागाध्यक्षों, शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।