नईदिल्लीलीक्स ..वीडियो देखें.. पहलगाम आतंकी हमला करने वाले आतंकवादी आदिल और आसिफ शेख के घर ब्लास्ट से जमीदोंज, हमला के दौरान का रीयल वीडियो आया सामने। ( Pahalgam Attack: Two terrorist house destroyed, New Video of Attack)
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी आदिल हुसैन थोक और आसिफ शेख के जम्मू कश्मीर स्थित घर पर सुरक्षाबल तलाशी ले रहा था उसी दौरान घर के अंदर रखे विस्फोटक में ब्लास्ट हो गया और दोनों के घर जमीदोंज हो गए।
20 लाख रुपये का ईनाम घोषित
पहलगाम में आतंकी हमला करने वालों पर अनंतनाग पुलिस ने 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही स्कैच के बाद उनके फोटो भी जारी किए गए हैं, जिसमें से दो पाकिस्तानी और एक कश्मीर के रहने वाले आतंकी की पहचान हुई है। इसमें पाकिस्तान का हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली भाई उर्फ तल्हा भाई के साथ ही अनंतनाग जिले का अब्दुल हुसैन थोकर है। इन सभी पर 20 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
22 अप्रैल का वीडियो भी आया सामने
पहलगाम आतंकी हमले का एक और वीडियो सामने आया है इसमें आतंकवादियों के गोली मारकर जान लेने के बाद लोग तड़प रहे हैं, स्थानीय लोगों से मदद मांग रहे हैं।