आगरालीक्स…Agra News UP Board Result आगरा में यूपी बोर्ड के रिजल्ट में 12 वीं और 10 वीं के टॉपर्स ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेज के हैं। शहर के स्कूलों को छोड़ा पीछे। ( Agra News UP Board Result 2025: Students of Rural area college top in 12th & 10th#Agra )
यूपी बोर्ड का शुक्रवार को 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। आगरा से हाईस्कूल में 33976 बालक और 27914 बालिकाएं समेत कुल 61890 छात्रों ने और इंटरमीडिएट में 36435 बालक, 25480 बालिकाएं समेत कुल 61915 छात्रों ने परीक्षा दी थी। आगरा का हाई स्कूल में 94.99, इंटर में 76.47 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
फतेहाबाद के इंटर कॉलेज के छात्र 10 वीं और 12 वीं में टॉपर
आगरा में 12 वीं के टॉपर शिव कुमार, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहाबाद हैं, इनके 90.40 प्रतिशत अंक आए हैं। वहीं, हाईस्कूल की टॉपर मोनिका धाकरे एसडीएलीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा हैं, इनके 94.50 प्रतिशत अंक आए हैं। टॉप 5 में शहर के स्कूलों के छात्रों की संख्या बहुत कम है।
आगरा के 12 वीं के टापर्स
1 शिव कुमार, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहाबाद 90.40 प्रतिशत
2 रोहित गोला, बीआआई इंटर कॉलेज कबीस, दिव्या परिहार बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस और अंशुल राजपूत, आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज मियापुर टीडीआई सिटी 89.20 प्रतिशत
3 पुष्पेंद्र राठौर, हेतसिंह इंटर कॉलेज शमसाबाद 89 प्रतिशत
4 अभिनव राज श्रीमती बैजंती देवी इंटर कॉलेज गढ़ी भदौरिया और मोनिका श्री एमएस इंटर कॉलेज गढ़ी चंदन 88.60 प्रतिशत
5 रितिक गोस्वामी श्री नवर सिंह इंटर कॉलेज सैंया, अभिषेक उपाध्याय बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस और गरिमा बीआरआई इंटर कॉलेज कबीस, 88.40 प्रतिशत
1 मोनिका धाकरे, एसडीएलीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद 94.50 प्रतिशत
2 विनीत वर्मा एसएसएडीजी महाराज इंटर कॉलेज डौकी और अनुष्का धाकरे पीएस इंटर कॉलेज भोलपुरा कुंडौल 94 प्रतिशत
गुंजन शर्मा, गणपति विद्या मंदिर जौनई 93.83 प्रतिशत
4 माधव राठौर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज 93.50 प्रतिशत
5 श्लोक दुबे एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत और प्रियांशु मां अवंती बाई इंटर कॉलेज श्यामो 93.33 प्रतिशत