आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल ने स्कूली छात्राओं को लगाई सर्वाइकल कैंसर से बचाव को वैक्सीन. निशुल्क लगवाई गई वैक्सीन की प्रथम डोज़.
रोटरी क्लब आफ आगरा रॉयल ने सामुदायिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर के जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान में आज राम वेद हॉस्पिटल न्यू आगरा, पर एक टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में चंद्रावती बालिका विद्यापीठ इंटर कॉलेज न्यू आगरा की 9 वर्ष से 18 वर्ष की छात्राओं को अभिभावक सहमति के पश्चात निशुल्क सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की प्रथम डोज़ लगायी गई। कार्यक्रम डॉक्टर सुरभि गुप्ता विभागाध्यक्ष कैंसर विभाग एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा के नेतृत्व में किया गया और उन्होंने प्रथम छात्रा को वैक्सीन डोज लगाकर शिविर का आरम्भ किया। प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जौली गोयल ने हॉस्पिटल संबंधित सभी व्यवस्थाओं को संचालन किया। वैक्सीनेशन के लिए आर्थिक सहयोग रो संगीता अग्रवाल, रो मीरा गुप्ता, रो शारदा गुप्ता, रो अलका अगरवाल, रो नीतू अग्रवाल, रो अनीता सिंह पुन्डिर द्वारा किया गया। क्लब अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने सभी दान दाताओं, उपस्थित सदस्यों, समस्त हॉस्पिटल स्टाफ़ एवं उपस्थित छात्राओं के अभिभावकों का हृदय से आभार प्रकट किया।क्लब सचिव सृष्टि जैन एवं हरसिमरन कपूर द्वारा पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्था सँभाली गई। डॉक्टर सचिन गोयल और डॉक्टर आलोक मित्तल एवं समस्त रामवेद हॉस्पिटल स्टाफ़ का बहुत ही सहयोग मिला ।