आगरालीक्स…आगरा में नहीं हो रहा कम आक्रोश. बाजार बंद कर व्यापारी बोले—आतंकियों और उनके आकाओं को यादगार सबक सिखाए भारत सरकार. मोतीगंज बाजार से बेलनगंज चौराहे तक निकाला कैंडल मार्च
आज शाम पांच बजे ही मोतीगंज बाजार बंद हो गया। हाथों में मोमबत्ती लिए सभी व्यापारी 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मृतक लोगों को श्रद्धांजली देने के लिए एकत्रित हुए। पाकिस्तान के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई। भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम के साथ मोतीगंज बाजार दरेसी नम्बर एक द्वार से बेलनगंज तक आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में आगरा व्यापार मण्डल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष महावीर मंगल ने कहा कि इस बार आतंकी और उनके आकाओं को भारत सरकार ऐसा यादगार सबक सिखाए की पीढ़िया सुधर जाए। आतंकी हमले में बेरहमी से मारे गए मृतकों के प्रति दिल में दर्द था तो आंखों में आकंती और उनके आकाओं के लिए क्रोध। महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी हर परिस्थिति सरकार के साथ है। देश को सुरक्षित रखने के लिए इस बार आतंक का जड़ से सफाया होना चाहिए।