आगरालीक्स…आगरा में चार दिन तक आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जताई संभावना..तापमान हुआ कम
आगरा में हवाएं चलने और बादल छाने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. रात को छाए बादल और सुबह के समय चली हवा से मौसम बदला है. हालांकि दिन में धूप निकली है लेकिन पिछले कई दिनों के मुकाबले तापमान में कमी दर्ज की गई है. आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है. तीन दिन पहले आगरा का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच था. वहीं न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मई के प्रथम सप्ताह में बारिश
आगरा में मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश के आसार जताए हैं. मई के प्रथम सप्ताह से ही मौसम बदलेगा. दो मई से लेकर 5 मई तक आगरा में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इसके अलावा ओले भी पड़ सकते हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 29/04/25) 37.2
Departure from Normal(oC) -4.4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/04/25) 23.9
Departure from Normal(oC) 0.1