आगरालीक्स…आगरा में तीन भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष. एक भाई की मौत
आगरा के फतेहपुर सीकरी अंतर्गत गांव दुल्हारा में तीन भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक भाई की मौत हो गई. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यही नहीं आरोप है कि मृतक भाई की लाश को बिटोरे में फेंक दिया और उसमें आग लगा दी. जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है.दुल्हारा निवासी हरिभान सिंह के तीन पुत्र है. सोमवार देर रात उसके तीनों पुत्र रंजीत, रणवीर, मनोज में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. जिसमें रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी होने पर परिजन घायल को उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने रणवीर को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई. आरोप है कि शव को बिटोरे में डाल दिया और उसमें आग लगा दी.
सूचना पर मंगलवार को पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली. जानकारी के अनुसार नहनू की पत्नी द्वारा भी दो-तीन दिन पूर्व ही एक प्रार्थना पत्र थाने में दिया था, जिसकी थाना पुलिस जांच कर रही थी.