आगरालीक्स…आगरा का अब सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा होगा, जानते हैं आप…नहीं तो क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…पीएम मोदी करेंगे इसका वर्चुअल उद्घाटन
आगरा में ईदगाह रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है. 12.80 करोड़ की लागत से इस स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य किए गए हैं. अब जल्द ही पीएम मोदी इस स्टेशन का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे. यह स्टेशन अब आगरा कैंट के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन होगा.आगरा के कलक्ट्रेट तहसीर रोड की तरफ स्थित ईदगाह स्टेशन के प्रवेश द्वासर को लाल पत्थर से बनाया गया है. इसके अलावा प्रवेश द्वार के सामने हरियाली विकसित की गई है. इसी के नजदीक टिकट विंडो तथा वेटिंग रूम बने हैं. स्टेान के फर्श पर नए पत्थर लगाने काम भी पूरा हो चुका है. इसके आलवा रंगाई पुताई भी हो चुकी है. द्वितीय श्रेणी के यात्रियों के लिएटिकट विंडो की दूसरी ओर वेटिंग रूम तैयारि कयागया है. टिकट विंडोको भी नए तरीके से बनाया गया है.
इस संबंध में आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि जलद ही रेल मंत्रालय से तारीख तय होने के बाद इसका उद्घाटन होगा. वहीं ईदगाह स्टेशन पर रेलवे यार्ड में रेलवे लाइन को भी बढ़ाया जा रहा है. यहां 7 रेल लाइन होंगी. इस स्टेशन के बाद से आगरा फोर्ट स्टेशन पर दबाव कम हो जाएगा. भविष्य में ईदगाह स्टेशन आगरा कैंट के बाद दूसरा बड़ा स्टेशन होगा. यहां 12 ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव भेजा गया है.