एटालीक्स…एटा में मां ने अपनी तीन महीने की बेटी की गला दबाकर की हत्या. होली से मायके में ही रह रही थी महिला. बच्ची का शव देख बिलख पड़ा पिता….देखें वीडियो
एटा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसमें एक मां ने अपनी ही तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. महिला ने अपने मायके में यह घटना की है. होली के बाद से ही अपने मायके में रह रही थी. इधर पिता ने जब मासूम बेटी का शव देखा तो बिलख पड़ा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.घटना थाना बागवाला के गांव ईशेपुर की है. बताया गया कि आरोपी महिला की ससुराल अलीगढ़ के गांव रतरोई थाना गंगीरी में है. महिला होली पर अपने मायके आई थी और तभी वो वो अपने मायके में ही रह रही थी. मंगलवार को उसने अपनी तीन माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. यह जानते ही परिजनों के होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया.
इधर बच्ची के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूचना पर बच्ची का पिता और अन्य ससुराली पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए. यहां मासूम के शव कोदेखकर पिता बिलखने लगा. पुलिस पूछताछ में बताया गया है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी और इसी वजह से उसने अपनी बच्ची की जान ले ली.