आगरालीक्स… आगरा रीजन में बैंक कैशियर का इंटर में पढ रहा बेटा किडनैप, 30 लाख की फिरौती मांगी गई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
फीरोजाबाद के शिकोहाबाद के मोहल्ला शंकरपुरी में सेंट्रल बैंक में कैशियर प्रवीन यादव रहते हैं। उनका बेटा रजत यादव जॉर्जियस एकेडमी, शिकोहाबाद से इंटरमीडिएट कर रहा है। रजत शनिवार शाम को कपडों पर प्रेस कराने के लिए घर से गया था, वह काफी देर तक नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए, वे कुछ समझ पाते तब तक किडनैपर का फोन आ गया।
30 लाख की मांगी फिरौती
शनिवार रात को किडनैपर का फोन आया, उन्होंने 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी है, इससे उनके होश उड गए, पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई हैं।