आगरालीक्स…आगरा में घर के बाहर खेल रहा पहली क्लास का बच्चा गायब, परिजनों ने अपहरण का मुकदमा कराया दर्ज.
आगरा में घर के बाहर खेल रहे कक्षा एक के छात्र के लापता होने के बाद परिजनों ने थाना अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है. सूचना पर पुलिस ने सर्विलांस और एसटीएफ टीम के साथ एसीपी फतेहाबाद और बाह पुलिस को लगाया है. पुलिस बच्चे की तलाश में है. फतेहाबाद के विजय नगर कॉलोनी में विजय प्रकाश रहते हैं. इनका 8 साल का बेटा अभय प्रताप सेंट जेवियर स्कूल बाग कॉलोनी में कक्षा 1 का छात्र है. बुधवार दोपहर को बच्चा लगभग एक बजे अपने घर के बाद अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. लेकिन शाम पांच बजे तक अभय घर नहीं आया. परिजनों ने उसको तलाशा लेकिन काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला. कई आसपास के लोगों, परिचितों और रिश्तेदारों से भी बच्चे के बारे में जानकारी की लेकिन काई पता नहीं चला.बच्चे के न मिलने पर परिजन थाना फतेहाबाद पहुंचे. थाने में उन्होंने अपहरण की तहरीर दी. इसका मुकदम दर्ज कर लिया गया है. इधर बच्चे के गायब होने और अपहरण की आशंका पर पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई. गुरुवाार को डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट टीम भी मौके पर पहुंची. गुरुवार को आसपास के सीसीटीवी फुटेजां को भी देखा गया है.इस मामले में एसीपी फतेहाबाद और एसीपी बाह को लगाया गया है. साथ ही फतेहाबाद पुलिस, सर्विलांस टीम के अलावा अन्य टीमें भी लगाई गई हैं.