आगरालीक्स…Agra News: आगरा में यातायात पुलिस का मॉडीफाइड साइलेंसर लगाकर बाइक से फट फट की आवाज, शीशे पर खाली फिल्क और स्कूल के बाहर चेकिंग अभियान। ( Agra News: Agra Traffic Police campaign against modified silencer & Black Film#Agra )
आगरा में गुरुवार को यातायात पुलिस ने मॉडीफाइड सालेंसर लगाकर बाइक की तेज आवाज और रास्ते में चल रहे अन्य लोगों को डराने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। शहर में जगह जगह यातायात पुलिस ने बाइक में मॉडीफाइड सालेंसर लगवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की, इसमें भी बुलेट चालकों की प्रमुखता से चेकिंग की गई।
काली फिल्म हटवाई
इसके साथ ही यातायात पुलिस ने गाड़ियों में काली फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया। गाड़ियों से काली फिल्म हटवाई। स्कूलों के बाहर भी चेकिंग अभियान चलाया गया।