आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बंदरों की उछल कूंद से गिरी दुकान की दीवार, दुकान के नीचे खड़े युवक की मौत। ( Agra News: Man died after shop wall collapse due to monkey menace#Agra)
बल्केश्वर के रहने वाले कृष फैक्ट्री में काम करते हैं वह सोमवार शाम को फैक्ट्री से घर लौट रहा था। शाम करीब छह बजे आटो के अंतार में वह आगरा के यमुना किनारा रोड पर बेलनगंज की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित पेठे की दुकान के पास खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेठे की दुकान पर बंदर उछल कूंद कर रहे थे, इसी दौरान दुकान की छत से मलबा नीचे गिर गया।
सिर में लगी गंभीर चोट, मौत
दुकान की छत का मलबा नीचे खड़े बल्केश्वर के रहने वाले कृष के सिर पर गिरा। कृष वहीं गिर गया और सिर से खून बहने लगा। स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कृष को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।