मथुरा लीक्स…. गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर बंदरों की हत्या…30 दिन में मिले 60 बंदर मरे हुए, इनमें एक ही दिन में 12 बंदर..चौंकाने वाला मामला… हिरासत में एक विदेशी
आगरा मंडल के गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.. यहां पिछले 30 दिन में 60 बंदरों के शव पड़े हुए मिले हैं. हर दिन कोई न कोई बंदर मरा हुआ मिल रहा था, लेकिन लोग सोमवार सुबह तब चौंक गए जब बरगद के एक पेड़ के नीचे 12 बंदरों के शव एक साथ पड़े मिले. इनमें एक घायल बंदर भी मिला है जिसके सिर पर एयरगन का निशान है.
लोगों का आरोप है कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर एक यूक्रेनी नागरिक एयरगन से बंदरों की हत्या कर रहा है. लोगो का कहना है कि पहले तो उन्हें लगा कि बंदर किसी बीमारी की वजह से मर रहे है लेकिन सोमवार सुबह 12 बंदर एक साथ मरे पड़े मिले. इस पर लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो को इसकी सूचना दी. पुलिस ने बंदरो की हत्यांके आरोप में यूक्रेनी नागरिक को हिरासत में लिया है. पूछताछ की जा रही है.