आगरालीक्स….आगरा में एसएनएमसी के डॉक्टरों के बीच हुआ क्विज कॉम्पटीशन. 60 से अधिक मेडिकल स्टूउेंट्स ने लिया भाग.
सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एस.एन. मेडिकल कॉलेज), आगरा के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग, विभागाध्यक्ष के संचालन में फॉरेंसिक मेडिसिन दिवस के अवसर पर फॉरेंसिक मेडिसिन क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा तथा स्वशासित राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमे नीतीश कुमार और नमन गुप्ता एस एन मेडिकल कॉलेज की टीम प्रथम रही। द्वितीय हर्ष शर्मा और विश्वास जैन और तीसरे स्थान पर ASMC, फिरोजाबाद की शुभग्री और दिव्या रही।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में शैक्षणिक रुचि को प्रोत्साहित करना तथा फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकासों की जानकारी प्रदान करना था। क्विज प्रतियोगिता ने छात्रों को एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मंच प्रदान किया, साथ ही उन्हें विधि-विज्ञान की महत्वपूर्ण अवधारणाओं को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जी. यू. कुरैशी, पूर्व प्राचार्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, फॉरेंसिक मेडिसिन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया और फॉरेंसिक साइंस के विकास की महत्वपूर्ण झलक प्रदान की।
प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को फॉरेंसिक मेडिसिन के प्रति समर्पण एवं लगन के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस आयोजन में डॉ. अंकुर गोयल, डॉ. विकास कुमार, डॉ. कामना सिंह एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ शिक्षक भी उपस्थित रहे। इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों से छात्रों में विषय के प्रति रुचि बढ़ती है तथा यह फॉरेंसिक मेडिसिन के महत्व को समझाने में सहायक सिद्ध होते हैं। डॉ ऋचा ने कहा कि विभाग भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।