आगरालीक्स…आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों का लगभग तय. 17 मई से 6 मैदानों में होंगे मैच. 3 जून को फाइनल
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर स्थगित किए गए आईपीएल 2025 के बाकी शेष मैचों का शेड्यूल लगभग तय कर दिया गया है. बाकी के सभी मैच अब देश के छह मैदान, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बंगलुरू, जयपुर और लखनऊ में खेले जाएंगे. 17 मई को पहला मैच होगा. इसके बाद सभी लीग मैच हर दिन दो खेले जाएंगे. क्वालिफायर 1 मैच 29 मई को, एलिमिनेटर 30 मई को और क्वालिफायर— 2 एक जून को खेला जाएगा. फाइनल मैच 3 जून को होगा. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी यह नहीं जारी किया गया है कि सभी क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मैच किस मैदान पर होंगे.