आगरालीक्स…Agra News: आगरा से तीन बेटियों को घर पर छोड़कर युवती लापता, युवती का डिलीवरी ब्वाय के साथ जाने का शक, पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News: 29 year old three girl child mother goes missing#Agra)
आगरा के किरावली के रहने वाले दीवान सिंह की पत्नी 29 साल की रेखा 24 अप्रैल से लापता है, तीन बेटी हैं। दीवान सिंह का कहना है कि तीनों बेटियों का मां के चले जाने से रो रोकर बुरा हाल है।
डिलीवरी ब्वाय के साथ जाने की आशंका
दीवान सिंह ने थाना किरावली में दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि उनकी पत्नी रेखा घर पर ही ब्यूटी पार्लर का काम करती थी, ब्यूटी पार्लर के लिए सामान आनलाइन मंगाती थी। एक डिलीवरी ब्वाय सामान देने घर पर काफी समय से आ रहा था। घर पर कई घंटे रुकता था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।