आगरालीक्स…आगरा से गोवर्धन के मुड़िया मेले के लिए 24 घंटे मिलेंगी बसें. 1100 रोडवेज बसें चलाएगा परिवहन निगम. 13 डिपो की बसें यहां पहुंचेंगी.
गोवर्धन के प्रसिद्ध मुड़िया मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारी भी अब तैयारियों में जुट गए हैं. मेले में इस बार 1100 रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी जिनके लिए 2200 चालक और 1100 परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी. इन चालक परिचालकों की सूचनी निगम की ओर से बनाई जा रही है. आगरा से 24 घंटे मिलेंगी बसेंनए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि 4 से 11 जुलाई तक मुड़िया मेला आयोजिन किया जाएगा. मेले में प्रदेशभर से श्रद्धालु शामिल होते हैं. इस बार 13 डिपो से बसें आएंगी. आगरा और फिरोजाबाद से गोवर्धन मेले के के लिए 24 घंटे बसें उपलब्ध होंगी. यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होन दी जाएगी.