आगरालीक्स…आगरा जीआरपी ने 1.25 करोड़ रुपये से अधिक के 546 मोबाइल ढूंढ निकाले. लोगों को जब अपना मोबाइल वापस मिला तो खिल उठे चेहरे
आगरा जीआरपी ने शानदार काम करते हुए लोगों के खोए हुए 546 मोबाइल ढूंढ निकाले हैं. इन मोबाइलों की कीमत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक है. ऐसे में जीआरपी द्वारा आज लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए गए तो लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई. किसी के डॉक्युमेंट सेव थे तो किसी के पर्सनल फोटोज. अपने मोबाइल को सुरक्षित पाकर उन्होंने जीआरपी का धन्यवाद ी दिया.एसआरपीआगरा अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सीओ आगरा द्वारा इन मोबाइलों को ढूंढकर दिया गया है. ये मोबाइल जनवरी से अप्रैल तक के बीच खोए थे. 546 मोबाइलों की अनुमानित कीमत 1,25,58000 रुपये है.