आगरालीक्स….आगरा के के बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी में भी प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया शुरू। ( Agra News: Admission in Baikunti Devi Kanya Mahavidhyalaya Agra#Agra)
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रक्रिया शुरू करते ही शहर के महाविद्यालयों ने भी आवेदन लेना शुरू कर दिए हैं। सत्र 2025-25 के लिए बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में स्नातक कोर्सों की 1010 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राचार्या प्रो. पूनम सिंह बताया कि छात्राएं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद महाविद्यालय की साइट https://bdkmvagra.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय के लिए आवेदन करने से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट htps://dbrau.ac.in/admission-2025-26 पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना समर्थ पोर्टल पंजीकरण के कोई भी छात्रा महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होगी। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही इन छात्राओं की एकेडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी), एक यूनिक आईडी. जेनरेट हो जायेगी, जिसमें छात्राओं का विस्तृत विवरण रहेगा। छात्रा देश में किसी भी विश्वविद्यालय से पढ़ाई करें उसका एबीसी नंबर नहीं बदलेगा।1967 में स्थापित इस कॉलेज में हॉस्टल के साथ-साथ जिम एवं कैंटीन को भी व्यवस्था है। 2018 में नैक से बी ग्रेड प्राप्त कॉलेज एक ग्रीन कैंपस है और यहां केंद्रीय पुस्ताकालय से लेकर कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासेज तक संचालित हैं।
महाविद्यालय में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम और उनकी निर्धारित सीट -
बीकॉम 160
बीएससी 90
बीबीए 60
बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी 60