आगरालीक्स…. (2 मिनट में पूरी खबर) आगरा के चर्चित मानव शर्मा सुसाइड मामले में गर्ल फ्रेंड ट्रांसफर करने से लेकर पत्नी निकिता से चार घंटे की व्हाटस एप चैट, शादी के एक साल बाद तलाक लेने के लिए पहुंचे थे घर। 500 पन्नों की चार्जशीट, पत्नी, सास ससुर और साली जेल में बंद। ( Agra Techie Manav Sharma Case: Girl Friend transfer to four hour chat with wife Nikita before death#Agra )
आगरा के डिफेंस एस्टेट में अपने घर पर मुंबई में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी 2025 की सुबह सुसाइड कर ली थी, सुसाइड करने से पहले 23 फरवरी 2025 की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक पत्नी निकिला से व्हाटस एप चैट की और 21 सेकेंड के लिए व्हाटस एप कॉल कर गले में साड़ी का फंदा देखाते हुए मानव शर्मा ने सुसाइड करने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने बरहन की रहने वाली मानव शर्मा की पत्नी निकिता, निकिता के पिता निपेंद्र शर्मा, मां और छोटी बहन को जेल भेज दिया था।
गर्ल फ्रेंड ट्रांसफर करने की भी बात आई सामने
इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। 500 पन्नों की चार्जशीट में ऐसे तथ्य हैं जो चर्चा का विषय बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मानव की शादी बरहन में रहने वाली निकिता शर्मा से जनवरी 2024 में हुई थी, एक जनवरी 2025 को मानव शर्मा के इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया, यह मैसेज निकिता की छोटी बहन से संबंधित था और मैसेज जिस महिला की आईडी से आया था उसने मानव शर्मा से साली को समझाने के लिए कहा, जिससे वह उसके पति के साथ रहना छोड़ दिया। इसके बाद से मामला बढ़ता गया, इंस्टाग्राम मैसेज पर निकिता की शादी से पहले की जिंदगी के बारे में भी महिला ने बताया, उसके दो ब्वाय फ्रेंड से संबंधित बातें बताईं इसके बाद मानव शर्मा और निकिता के बीच रार शुरू हो गई। बरहन में कपड़े की दुकान करने वाले से निकिता की दोस्ती थी, जब उसकी शादी हुई थी उसने निकिता की मुलाकात आगरा के एक थोक कपड़ा कारोबारी से करा दी, एक तरह से गर्ल फ्रेंड ट्रांसफर कर दी क्योंकि शादी होने के कारण वह निकिता के साथ नहीं रह सकता था लेकिन जिस थोक कपड़ा करोबारी से मुलाकात कराई वह भी शादीशुदा था। दोनों 2023 तक रिलेशन में रहे, उस समय निकिता आगरा में ही कॉल सेंटर में काम करती थी। पत्नी निकिता के शादी पूर्व गैर मर्दों से संबंध की जानकारी होने पर मानव शर्मा बर्दाश्त नहीं कर सका और निकिता से तलाक लेने के लिए कह दिया।
23 फरवरी को बरहन में छोड़कर गया और चार घंटे व्हाटस एप चैट की
मुंबई से मानव शर्मा पत्नी निकिता को आगरा आया, अपने घर से उसे लेकर बरहन ससुराल पहुंचा और छोड़ कर आ गया। 23 फरवरी की रात 12 बजे से उसने पत्नी निकिला से चैटिंग की, दोनों के बीच तलाक लेने और रिश्ते को खत्म करने की बात कही, मानव ने यह भी कहा कि वह उसके ब्वाय फ्रेंड से भी मिलेगा, उसे बताएगा कि उसने क्या किया है। उसे भी पता चलना चाहिए कि शादीशुदा होते हुए उसने क्या काम किया है। साथ ही निकिता से भी कहा कि उसने माता पिता को वेबकूफ बनाया। व्हाटस एप कॉल कर गले में साड़ी का फंदा दिखाया, कहा कि सुसाइड कर रहा हूं। सुबह जब मानव शर्मा के कमरे में परिजन पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर झूलता मिला।