आगरालीक्स…Agra News: आगरा में स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। ( Agra News: Stock of Medicine increase at Health Center#Agra )
आगरा में विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जनपद में सीएचसी व पीएचसी पर दवा की उपलब्धता की जानकारी ली तथा सभापति ने कहा कि सभी केंद्रों पर दवा उपलब्ध होनी चाहिए एवं मरीजों को बाहर से दवा खरीद को मजबूर न किया जाए। कहा पर अंकित करें तथा प्रत्येक कार्यालय में जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए विभिन्न शिकायतों, सिफारिशों के पत्रों का रजिस्टर बनाकर पत्रों के पत्रांक सहित किस तिथि को प्राप्त किया, संबंधित कार्य में क्या कार्यवाही की गई से जनप्रतिनिधिगण को अवगत कराने तक की कार्यवाही पंजीकृत करें,शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए