आगरालीक्स…ये है लुटेरी दुल्हन अनुराधा, इसने एक नहीं दो नहीं पूरी 25 शादियां की हैं…शादी के बाद 25 दूल्हों को ठगकर कैश, ज्वैलरी लेकर भाग जाती थी.…पुलिस ने भी फिल्मी स्टाइल में पकड़ा…
राजस्थान के संवाई माधोपुर से पुलिस ने एक ऐसी महिला को अरेस्ट किया है जिसने 25 लोगों के साथ शादी की है और सभी 25 दूल्हों को लूटकर शादी के अगले या दूसरे दिन ही जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर भाग जाती थी. आरोपी महिला का नाम अनुराधा है जिसे भोपाल पुलिस ने अरेस्ट किया है.पुलिस अब इस मामले में और इस के गिरोह में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है.जानें कैसे आई पकड़ में
3 मई को सवाई माधोपुर के मानटाउन थाने में विष्णु शर्मा नाम के एक युवक ने शिकायत दी थी कि एक दलाल और महिला ने उससे शादी के नाम पर दो लाख रुपये ऐंठ लिए. कोर्ट मैरिज के बाद कुछ ही दिनों में दुल्हन अनुराधा घर से सारा सामान लेकर गायब हो गई. जांच में पता चला कि यह सिर्फ एक मामला नहीं था. लुटेरी दुल्हन अनुराधा ने 25 लोगों से शादी कर ठगी को अंजाम दिया है.
अनुराधा पासवान मूल रूप से यूपी के महाराजगंज की रहने वाली है. इसने पहली शादी विशाल पासवान से लव मैरिज की थी और इससे दो बच्चे भी हैं. लेकिन बाद में ये फर्जी विवाह गिरोह में शामिल हो गई. भोपाल से यह फर्जी विवाह गिरोह चल रहा था जिसमें रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू और अर्जुन बताए गए हैं. ये लोग एजेंट्स के माध्यम से लोगों को लड़की का फोटो दिखाकर सौदा तय करते थे और एक शादी के लिए 2 से 5 लाख रुपये वसूलते थे. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. ठगे गए अन्य पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है.
पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया अरेस्ट
पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन को अरेस्ट करने के लिए फिल्मी स्टाइल का सहारा लिया. फर्जी शादी गैंग से संपर्क कर एक सिपाही को कस्टमर बनाकर भेजा. इसी दोरान एजेंट की दिखाई गई तस्वीरों में फरार अनुराधा की पहचान की गई. टीम ने भोपाल के कालापीपल स्थित पन्नाखेड़ी गांव में दबिश देकर अनुराधा को अरेस्ट किया.