मथुरालीक्स…मथुरा में नींबू का रस डालने से भी नहीं दूध नहीं फटा. 2500 लीटर मिलावटी दूध डेयरी पर किया जाना था सप्लाई. पुलिस ने मिलावटी दूध का टैंकर पकड़ा…
मथुरा में पुलिस ने मिलावटी दूध का टैंकर पकड़ा है. एसडीएम हावन ने स्थानीय पुलिस के साथ धौलपुर से मथुरा में डेयर पर सप्लाई के लिए ला रहा इस दूध के टैंकर को पकड़ा है. टैंकर में 2500 लीटर मिलावटी दूध भरा था. मौके पर खाद्य विभग की टीम को भी बुला लिया गया. दूध में मिलावट का अंदाजा इससे पता चला कि नींबू का रस डालने पर भी दूध नहीं फटा. बुधवार को एसडीएम महावन आदेश कुमार को सूचना मिली कि मिलावटी दूध से भरा एक टैंकर आगरा से मथुरा की ओर आ रहा है. इस पर एसडीएम ने नरहौली चौराहे पर थाना पुलिस के साथ टैंकर को पकड़ लिया. टैंकर चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम लक्ष्मीनारायण निवासी बाड़ी धौलपुर बताया. नींबू का रस डालने पर दूध की जांच की गई तो नींबू डालने पर भी दूध नहीं फटा. इसकी जानकारी पर खाद्य टीम भी मौके पर पहुंच गई. चालक ने बताया क वह यह दूध राया में साराबाद रोड पर डेयरी के लिए लेकर जा रहा था. पुलिस ने टैंकर को पकड़कर बलदेव थाने भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.