आगरालीक्स ….Agra News: आगरा से ठाकुर बांके बिहारी दर्शन करने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, हर महीने बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए जाते थे। ( Agra News: Two friends going to Thkur Banke Bihari temple died in road accident#Agra )
सीओ रिफाइनरी श्वेता शर्मा के अनुसार , द्वाारिका गैलेक्सी, सिकंदरा के रहने वाले 30 साल के निर्भय गुप्ता अपने दोस्त लोहामंडी के रहने वाले 28 साल के विशाल के साथ बाइक से ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए निकले थे। रैपुरा जाट मथुरा में वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। निर्भय के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा हर महीने ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए जाता था, पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।