आगरालीक्स….Agra News: आगरा में आयुष्मान योजना से मरीजों को निजी अस्पतालों में भी फ्री में इलाज मिल रहा है। ( Agra News: Free treatment in private hospital for Aayushman beneficiary )
सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। यह योजना प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करती है। जनपद में 2018 में शुरू हुई योजना में अब तक 1.21 लाख लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हो चुका है।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नन्दन सिंह ने बताया कि जिले में योजना से सभी सरकारी अस्पताल संबद्ध हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, मानसिक रोग संस्थान, रेलवे अस्पताल शामिल हैं। साथ ही 70 निजी अस्पताल भी अब तक योजना से जोड़े जा चुके हैं। इनमें कार्ड दिखाकर पंजीकरण कराते ही इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 8.91 लाख आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि 8.67 लाख आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।