आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आंधी और बारिश के बाद रात भर लोग बिजली न आने से परेशान रहे, बिजली के तारों पर पेड़ टूट कर गिरने से लोग अंधेरे में बैठे रहे। आंधी और बारिश के डेढ़ से छह घंटे बाद तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। ( Agra News: Electricity disrupt in Agra after storm in Agra#Agra)
आगरा में बुधवार रात 10 बजे आंधी और बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई क्षेत्रों में बिजली के तारों पर पेड़ टूट कर गिर गए, सड़क पर भी कई जगह बिजली के तार गिर गए। जिन क्षेत्रों में बिजली के खंभे और तारों को नुकसान नहीं हुआ वहां रात 12 बजे से सप्लाई शुरू कर दी गई।
सुबह तक नहीं आई बिजली
शहर के कई क्षेत्रों में जहां पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर गिर गए, खंभे गिर गए वहां सुबह तक भी बिजली नहीं आया। लोगों को रात में परेशानी हुई तो सुबह पानी की समस्या खड़ी हो गई।