आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पीटकर युवक की हत्या करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, दो अरेस्ट, एक महीने में 11 मुठभेड़, 23 बदमाश अरेस्ट। ( Agra News: Two arrested in police encounter in Agra#Agra )
आगरा के शाहगंज के शिव नगर राधे वाली गली नंबर 12 के रहने वाले शाहरूख का अपने पड़ोसी चांद और छोटू से विवाद चल रहा था, आरोप है कि मंगलवार को शाहरूख को पड़ोसी चांद और छोटू ने हमला कर दिया। बेरहमी से पीटा, बुधवार सुबह शाहरूा की मौत हो गई।
पुलिस मुठभेड़ में दो अरेस्ट
पुलिस की शाहगंज के पथौली में शाहरूख की हत्या के आरोपी तोहिद और चांद से मुठभेड़ हो गई, तोहिद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस इस महीने में 11 मुठभेड़ में 23 बदमाश अरेस्ट कर चुकी है।