आगरालीक्स … आगरा में डॉक्टर भी साइबर क्रिमनल के निशाने पर हैं, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को साइबर एक्सपर्ट ने जागरूक किया। ( ( Agra News: Doctor’s & Paramedical staff aware for cyber crime#Agra ) .)
एसएन मेडिकल कालेज आगरा के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के निर्देशन में डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाप को साइबर क्राइम थाना एवं साइबर क्राइम टीम कमिश्नरट आगरा द्वारा संयुक्त रूप से वर्तमान में चल रहे सबसे संवेदनशील क्राइम साइबर क्राइम के बारे में जागरूक कर साइबर क्राइम से बचने के उपाये एवं विभिन्न जानकारियों के बारे में अवगत कराया गया। साइबर क्राम थाना की प्रभारी रीता यादव ने साइबर क्राइम को लेकर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को जागरूक किया।