आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए रोटरी क्लब आफ आगरा रॉयल ने वैक्सीन लगवाईं, ये वैक्सीन कब लगवानी चाहिए और क्यों जानें। ( Agra News: Rotary Club of Agra Royal Cervical Vaccination camp#Agra)
रोटरी क्लब आफ आगरा रॉयल ने सामुदायिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर के जागरूकता एवं द्वितीय टीकाकरण अभियान में गुरुवार को राम वेद हॉस्पिटल न्यू आगरा, पर एक टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बल्केश्वर आगरा की 9 वर्ष से 18 वर्ष की 51 छात्राओं को अभिभावक सहमति के पश्चात निशुल्क सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की प्रथम डोज़ लगायी गई।
कार्यक्रम डॉक्टर सुरभि गुप्ता विभागाध्यक्ष कैंसर विभाग एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा के नेतृत्व में किया गया और उन्होंने प्रथम छात्रा को वैक्सीन डोज लगाकर शिविर का आरम्भ किया। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष नीरव निमेष अग्रवाल ने रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा कार्य ना सिर्फ़ स्वास्थ्य के लिए क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है बल्कि समाज के प्रति रोटरी के समर्पण का प्रतीक भी है।
प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जौली गोयल ने हॉस्पिटल संबंधित सभी व्यवस्थाओं को संचालन किया।
वैक्सीनेशन के लिए आर्थिक सहयोग रो संगीता अग्रवाल, रो मीरा गुप्ता, रो शारदा गुप्ता, रो अलका अगरवाल, रो नीतू अग्रवाल, रो अनीता सिंह पुंडीर द्वारा किया गया।
क्लब अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने सभी दान दाताओं, उपस्थित सदस्यों, समस्त हॉस्पिटल स्टाफ़ एवं उपस्थित छात्राओं के अभिभावकों का स्वागत करते हुए बताया कि क्लब द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता का ये अभियान निरंतर चल रहा है और अगले वर्ष भी सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को केंद्र में रखते हुए यह अभियान जारी रहेगा।
क्लब सचिव सृष्टि जैन एवं अपर्णा पोद्दार द्वारा पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्था सँभाली गई।
अध्यक्ष निर्वाचित मीरा गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
विद्यालय व्यवस्थापिका श्रीमती श्रुति सिंघल और प्रधानाचार्या श्रीमती चारु पटेल का सराहनीय
डॉक्टर सचिन गोयल और डॉक्टर आलोक मित्तल एवं समस्त रामवेद हॉस्पिटल स्टाफ़ का बहुत ही सहयोग मिला ।कार्यक्रम में शारदा गुप्ता, आरती मेहरोत्रा, रेखा कपूर, अनीता पुंडीर आदि उपस्थित रहे।