आगरालीक्स…आगरा में सरेराह दुस्साहसिक हरकत. मनचले ने अश्लील हरकत कर महिला के कपड़े खींचें. कमर पर मारा थप्पड़. रोजा कर रहा था पीछा. मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में एक मनचले द्वारा सरेराह दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी ने एक महिला को बीच सड़क पर रोककर उसके साथ अश्लील हरकत की और उसके कपड़े खींचे. इसके बाद बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी. आरोपी केखिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी महिला का रोजाना पीछा कर रहा है.महिला सदर क्षेत्र की रहने वाली है और कपड़े सिलने का काम करती है. महिला ने बताया कि वह सिलाई के कपड़े लेने के लिए बुटीक जा रही थी तभी वहां लाल रंग की एक स्कूटी पर एक व्यक्ति आया. सौंपियंत स्कूल के कुछ आगे उसने स्कूटी मोड़कर उसका रास्ता रोक दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. यही नहीं उसके कपड़े खींचे. विरोध करने पर कमर पर थप्पड़ मारकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गया.
महिला का कहना है कि यह आरोपी कई दिन से उसका पीछा कर रहा था. उसने थाना सदर में शिकायत की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है.