आगरालीक्स…आगरा के क्रिकेटर ध्रुव जुरैल का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए हुआ चयन. शुभमन गिल बने नये कप्तान. जानिए कौन—कौन टीम में हुआ शामिल
आगरा के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल का चयन अगले महीने होने जा रही इंग्लैंड में पांच टेस्ट सीरीज के लिए हुआ है. 20 जून से भारतीय टीम इंग्लैंड में सीरीज खेलेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद 25 साल के शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है. इस टीम में आगरा के ध्रुव जुरैल को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. उनके चयन पर आगरा में उनके परिवार व लोगों ने खुशी जताई है. ये है टीमशुभमन गिल (कप्तान), रिषभ पंत (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, केएल राहुल, करुण नायर, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, अभिमन्यू ईश्वरन, आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा